इंदौर पहुंचा संसद का धक्कामुक्की विवाद, कांग्रेस कार्यालय पर भाजयुयो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, काला ऑयल और पत्थर फेंके

Date:

इंदौर। संसद का धक्कामुक्की विवाद इंदौर तक पहुंच गया। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर काला ऑयल और पत्थर भी फेंका। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान पुलिस से भिड़ंत भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद में धक्कामुक्की करने के लिए माफी मांगने की मांग की। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लेकर प्रदर्शन करते हुए गृह मत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस ने कहा-पेट्रोल बम फेंका

कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यालय पर पेट्रोल बम, पत्थर और जूते-चप्पल फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह और चेतावनी दोनों हैं कि अगर यह नई परिपाटी शुरू होगी, तो इसका इस्तेमाल आगे से हम भी करेंगे। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाले गोडसे वादियों के ये असली चेहरे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा

यमुना की सफाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक बड़ी बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करने वाले मिशन के लिए केवल संतोषजनक कार्य से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए सटीक रिजल्ट भी आने चाहिए। अब हर 20 दिन में सफाई कार्यों की समीक्षा की जाएगी।