इंदौर। शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर आ गई थी। वह 14 दिन तक किराए के फ्लैट में रुककर राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी खबरों पर नजर रख रही थी। जब उसे पता चला कि शिलांग पुलिस के हाथ कुछ सुराग लग गए हैं तो फिर राज ने उसे 7 जून को इंदौर से अपने पैतृक गांव रामपुर के लिए रवाना किया। आठ जून की रात को फिर गाजीपुर के ढाबे में चली गई,क्योकि उसे पता चल गया था कि इंदौर में राज और बाकी तीन साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है
यह खुलासा शिलांग पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद किया है। सोनम को पता था कि लंबे समय तक उसे कही दिन बिताना पड़ेंगे, इसलिए वह अपने साथ नौ लाख रुपये केश और सोने के गहने भी ले गई थी। 23 मई को राजा की हत्या करने के बाद आरोपी और सोनम साथ नहीं निकले। सोनम जानती थी कि वह किसी दूससे शहर में ज्यादा दिन तक छुप कर नहीं रह पाएगी, इस कारण उसने इंदौर आने का प्लान बनाया। सोनम जब इंदौर में थी तो राज देरी से दफ्तर जाता था। अपने बहन की खोज में शिलांग में रुके भाई गोविंद को जब यह बात पता चली तो उसने राज को कॉल कर डांटा भी था। दरअसल राज सोनम के पास ज्यादा वक्त बिताता था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Pune Murder Case : गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट, पुलिस ने लोहागढ़ किले में रीक्रिएट कराया सीन
- Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता
- Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दो सहेलियों की पेशी, सोनम के बारे में पूछे सवाल
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम सहित पांच आरोपियों पर शिलांग कोर्ट ने तय किए आरोप, हनीमून पर ले जाकर मारा था
- इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में पेश की चार्जशीट, 790 पन्नों में दर्ज हुआ है यह अपराध
छात्र बनकर रुके थे आरोपी
मेघालय के ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मराक ने गुरुवार को खुलासा किया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपियों, सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की कथित हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। मराक ने कहा कि उन्होंने सिर्फ साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मराक ने बताया कि फिलहाल पांचों आरोपियों से अलग–अलग पूछताछ की जा रही है और इसके बाद ही आमने–सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज और सोनम में अवैध संबंध थे। उन्होंने बताया कि सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह गर्भवती नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम को ने केवल इंदौर, बल्कि जहां भी ले जाने की जरूरत पड़ेगी, ले जाया जाएगा।



