कानून अपना काम करेगा ;बीएस येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद कहा है कि कानून अपना काम करेगा. हालांकि उन्होंने इस मामले को राजनीतिक साजिश कहने से इनकार किया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
- Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?
- Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?
- Karnataka CM Change: कुर्सी छोड़ी, लेकिन राजनीति नहीं! सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दिया बड़ा मिशन, 2029 की तैयारी शुरू?
- डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम, सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर विधायकों ने चुना अपना नेता, तीन जून को शपथ
- कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलें तेज़: सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार की ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने दिया एकजुटता का संदेश
उन्होंने कहा, हां, वह यहां खड़ी थी और रो रही थी. मैंने उन्हें पहले भी देखा था लेकिन मुलाकात नहीं की थी. मैंने उन्हें बुलाया और बात की. उसने मेरे खिलाफ आरोप लगाने शुरू कर दिए. मैंने दयानंद (बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर) को फोन किया. उसने मेरे खिलाफ भी आरोप लगाना शुरू कर दिया. वो मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं दिख रही थी. येदियुरप्पा हँसते हुए कहने लगे, मुझे उम्मीद नहीं थी कि किसी की मदद करने पर मेरे ख़िलाफ़ ही आरोप लगाए जाएंगे. मैंने तो उन्हें कुछ रुपए भी दिए थे.



