कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का 13 मई को निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, दिलीप राज को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अचानक निधन की खबर से कन्नड़ मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- लंदन में गूंजा धर्मेंद्र का नाम: बाफ्टा पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि
- टीवी और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान
- सिनेमा जगत में शोक: अभिनेता अच्युत पोतदार और गायिका लीलाताई शेलार का निधन
- दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
उनके अभिनय सफर की शुरुआत ‘कंबडा माने’ नामक टेलीफिल्म से हुई थी । इसके बाद उन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ‘जननी’ में महत्वपूर्ण भूमिका मिली, जहां उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री भारती विष्णुवर्धन के पोते का किरदार निभाया। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
दिलीप राज को साल 2007 में अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म ‘मिलना’ में काम करने के बाद बड़ी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘यू-टर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं।
बाद में उन्होंने निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और अपने बैनर “डीआर क्रिएशन्स” के तहत कई टीवी धारावाहिकों का निर्माण किया। जी कन्नड़ के लोकप्रिय धारावाहिक ‘हिटलर कल्याणा’ में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।
उन्होंने ‘जननी’, ‘अर्ध सत्य’, रंगोली, मंगल्या, मालेबिल्लू, प्रीतिगागी , कुमकुम भाग्य और रथसप्तमी जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। अपनी शानदार अदाकारी और बहुमुखी प्रतिभा के दम पर दिलीप राज कन्नड़ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके थे।


