दिवाली पर रोशनी से जगमगाया श्रीनगर का लाल चौक, हजारों दीपों से सजा ‘जय भारत’ और ‘राम दरबार’

Date:

दिवाली पर रोशनी से जगमगाया श्रीनगर का लाल चौक, हजारों दीपों से सजा ‘जय भारत’ और ‘राम दरबार’

कभी डर और सन्नाटे के प्रतीक रहे कश्मीर के लाल चौक का नजारा इस दिवाली पर पूरी तरह बदल गया। भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में लाल चौक को हजारों दीपों और गुलदाउदी के फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

Lal Chowk Diwali: उत्साह, उमंग और जोश हाई, श्रीनगर के लाल चौक पर पहली बार  ऐसी दिवाली, देखें तस्वीरें - diwali celebrated lal chowk in srinagar jammu  kashmir see photos - Navbharat Times

दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए लाल चौक को दो दिन पहले ही गुलदाउदी के सुंदर फूलों से सजाया गया था। घंटाघर के नीचे दीपों से ‘जय भारत’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर जवानों के सम्मान में ‘सिंदूर’ लिखा गया, जिसने लोगों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

यहीं पर एक वाहन में राम दरबार भी सजाया गया। शाम को आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो देर रात तक भगवान श्रीराम के भजनों के साथ गूंजता रहा। इस आयोजन का संचालन ज्योतिर्मठ की ओर से किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, पर्यटकों और साधुओं ने मिलकर दीप जलाए।

ज्योतिर्मठ के मुताबिक यह दूसरा दीपोत्सव था — पिछली बार की तुलना में इस बार दीपों की संख्या कई गुना बढ़ाई गई। उन्होंने कहा, “अयोध्या की तरह श्रीनगर में दीपोत्सव मनाना हमारे लिए गौरव की बात है। यह कार्यक्रम प्रकृति की रक्षा और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

ज्योतिर्मठ के मुताबिक, जहां कभी हिंसा का माहौल होता था, आज वही लाल चौक शांति और रोशनी का प्रतीक बन गया है। यह दर्शाता है कि कश्मीर बदल रहा है और अपने पुरातन वैभव की ओर लौट रहा है। महर्षि कश्यप की इस पवित्र भूमि पर ऐसे आयोजन उसी दिशा में एक शुभ संकेत हैं।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...