नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में इस बार पूर्ण राज्य देने का मामला छाया रहा। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में एक याचिका लगाकर यह मांग की गई है कि दो माह में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता के वकील को आश्वासन दिया है कि कोर्ट जल्द ही इस पर सुनवाई करेगा।
याचिका में कहा गया है कि जम्मू–कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुए हैं। ऐसे में अब उसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे देना चाहिए। कश्मीर शिक्षक जहूर अहमद भट और सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद मलिक ने यह याचिका लगाी है। याचिका में सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के कोर्ट में दिए एक बयान का हवाला भी दिया गया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र की तरफ से बोलते हुए कहा था कि जम्मू–कश्मीर में चुनाव होने के बाद उसका राज्य का दर्जा भी बहाल किया जाएगा। याचिका में कहा गया है कि राज्य का दर्जा न देना भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं



