कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त, हजारों लोग सुरक्षित निकाले गए

Date:

कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त, हजारों लोग सुरक्षित निकाले गए

जम्मू संभाग के बाद अब कश्मीर में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वीरवार को मौसम साफ हुआ, लेकिन तबाही का डर अब भी लोगों को परेशान कर रहा है।

Jammu-Kashmir: इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी | Jammu-Kashmir: इन  इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी Jammu-Kashmir: Heavy rain warning in these  areas

बांध टूटने से खतरा बढ़ा
पांपोर और टेंगन बाईपास पर बांध टूटने, वहीं बडगाम जिले के जूनीपोरा के पास झेलम नदी के तटबंध में दरार आने से कई गांव जलमग्न हो गए। पुलवामा जिले के संबूरा में बांध टूटने से नौगाम क्षेत्र के लिए बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासन के मुताबिक झेलम तटबंध टूटने के बाद एहतियातन बडगाम से करीब 9,000 लोगों को निकाला गया है। फिलहाल जलस्तर घटने से स्थिति नियंत्रण में है। बडगाम के कुछ गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन ने छह बचाव केंद्र सक्रिय किए हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की सेवाएं भी प्रभावित हैं।

भूस्खलन से हालात बिगड़े
किश्तवाड़ जिले में पनबिजली परियोजना का अस्थायी शेड भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें पांच लोग दब गए थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है । उधमपुर के चिनैनी इलाके में भूस्खलन से एक हाई स्कूल और एक मकान बह गया।

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी 26 अगस्त से भूस्खलन के कारण बंद है। जम्मू और कटड़ा से नियमित ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कटरा शटल ट्रेन सेवा भी दूसरे दिन स्थगित रही।

सीमा पर भी असर
जम्मू और पंजाब के अग्रिम इलाकों में बाढ़ से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की 110 किलोमीटर से अधिक बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, बीएसएफ की करीब 90 चौकियां पानी में डूब गई हैं।

यातायात पूरी तरह ठप
उधमपुर के थर्ड इलाके में पहाड़ धंसने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। इसके चलते घाटी सहित चिनाब वैली से लगते जिलों में यातायात पूरी तरह ठप है। हालांकि, हाईवे की मरम्मत का काम तेजी से जारी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।