ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे अमित शाह, कहा-बीएसएफ ने बर्बाद कर दी पाकिस्तान की 118 चौकियां

Date:

श्रीनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुचे। शाह ने ने सीमा सुरक्षा बल की सराहना करते हुए कहा कि जम्मू सीमा पर जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने पाकिस्तान की 118 से अधिक चौकियों को बर्बाद कर दिया। बीएसएफ ने दुश्मन के निगरानी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जो एक बड़ा झटका है। एक ऐसी प्रणाली जिसे दोबारा बनाने में उन्हें चार से पांच साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि इससे यह सिद्ध होता है कि शांति काल में भी आपने सतर्क दृष्टि रखी। आपकी सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सटीक जवाबी रणनीति पहले से ही तैयार कर ली गई थी। जब अवसर आया तो आपने उसे सफलतापूर्वक लागू किया। शाह ने कहा कि बीएसएफ भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में कार्य कर रही है और रेगिस्तान, पहाड़ों, जंगलों और ऊबड़खाबड़ इलाकों में अटूट समर्पण के साथ मुस्तैद है। जब भी भारत की सीमाओं पर किसी भी तरह का हमला होता है संगठित या असंगठित, गुप्त या प्रत्यक्ष सबसे पहले इसका खामियाजा हमारे बीएसएफ जवानों को भुगतना पड़ता है, लेकिन वे यह सोचने के लिए कभी रुकते नहीं कि सीमा कहां है।

शाह ने कहा-दु:ख साझा करने आया हूं

👉 यह भी पढ़ें:

शाह ने कहा कि वह जवानों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। उन्होंने कहा कि मैं पुंछ में गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों और नागरिक आबादी को हुए नुकसान का दौरा करने और उसका दुख साझा करने आया हूं। मुझे बताया गया कि मौसम ठीक नहीं है, फिर भी मैंने तय किया कि मैं सड़क मार्ग से जाऊंगा और सीमा पर तैनात जवानों से मिलकर ही लौटूंगा। भगवान की कृपा रही कि मौसम साफ हो गया और मुझे आपसे मिलने का मौका मिला।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।