नेकां से गठबंधन; कांग्रेस में अंदरूनी कलह, 10 सीटों को लेकर तकरार
नेकां से गठबंधन होते ही कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नेकां ने जम्मू संभाग में नगरोटा, रैपर दोमाना, विजयपुर, नौशेरा, सुंदरबनी, चिनाब वैली सहित दस से अधिक सीटों की मांग की है, जिसका पार्टी में विरोध हो रहा है।
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जम्मू संभाग में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कई प्रमुख सीटों पर भाजपा को टक्कर देने में सक्षम है। लेकिन नेकां की ओर से उक्त सीटों की मांग की जा रही है, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। पिछले दस सालों से जो नेता पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें नेकां द्वारा संबंधित सीट पर खड़ा होने के बाद निराश होना पड़ेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट



