भारत में योग टूरिज्म का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है.; योग दिवस के पर बोले मोदी
21 जून यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग किया.इस दौरान उन्होंने दुनिया के अलग-अलग हिस्से में योग कर रहे लोगों को कश्मीर से योग दिवस की बधाई दी.



