क्या कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव ईवीएम की मदद से जीता था;केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी
कांग्रेस की ओर से ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है.कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को जब 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत मिली तो उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल क्यों नहीं कुमारस्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 136 सीटों पर जीत मिली थी. क्या उस वक्त ईवीएम ने कांग्रेस का साथ दिया.क्या कांग्रेस ने ईवीएम की मदद से जीत हासिल की? अब कांग्रेस इस मुद्दे को क्यों उठा रही है.

इससे पहले कांग्रेस के नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि देश को बचाने के लिए ईवीएम को बैन कर देना चाहिए और बैलेट पेपर से वोटिंग करवाई जानी चाहिए.टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ईवीएम को लेकर नई बहस छेड़ी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
- तेलंगाना उपचुनाव में सियासी घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग का आरोप
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- रूस से तेल खरीदने से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में स्थिरता आई: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी


