नीट परीक्षाः शिक्षा मंत्री ने कहा- सरकार उच्च स्तरीय समिति गठित कर रही है
नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सरकार त्रुटीपूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार किसी भी ग़ुनाहगार को छोड़ेगी नहीं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया है कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जा रही है.धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा को लेकर पटना से भी जानकारियां आई हैं. पुख़्ता जानकारियों पर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी.उन्होंने ये भी कहा कि मामले में अधिक जानकारियां जल्द मिल जाएंगी.शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि ये सवाल लीक होने का मामला है. मैं नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं, देश के भविष्य को सुरक्षित करना होगा, पारदर्शिता और गुणवत्ता को बरक़रार रखना होगा.
बिहार पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही पेपर के सवाल मिल गए थे.शिक्षा मंत्री ने कहा, बिहार सरकार और भारत सरकार के बीच समन्वय था, कुछ विसंगतियां हमारे ध्यान में आई हैं, सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. बिहार पुलिस इस मामले में जांच को और आगे बढ़ा रही है, उसे पूरा हो जाने दिया जाए.
👉 यह भी पढ़ें:
- यूजीसी नियमों पर मचे बवाल के बीच सामने आए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा
- बिरसा मुंडा की जयंती पर एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री परमार के बिगड़े बोल-राजा राम मोहन राय को बता दिया अंग्रेजों का एजेंट
- झालावाड़ हादसा: स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत, शिक्षा मंत्री ने की मुआवज़े और कार्रवाई की घोषणा
- INDORE–नीट बत्ती गुल मामले में नहीं होगी री एक्जाम,सुप्रीम कोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता..
- बोर्ड परीक्षाओं में बुर्का पहनने पर रोक की मांग, नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का शिक्षा मंत्री ने किया स्वागत



