भारत की प्रतिक्रिया: नेपाल की नई अंतरिम सरकार का स्वागत
नेपाल में नई अंतरिम सरकार के गठन पर भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत दोनों देशों और लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करता रहेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया हम सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।”
बयान में यह भी कहा गया कि भारत एक करीबी पड़ोसी, लोकतांत्रिक साझेदार और लंबे समय से विकास सहयोगी के रूप में नेपाल के साथ सहयोग जारी रखेगा।
ओली का इस्तीफ़ा और ‘जेन-ज़ी’ आंदोलन का दबाव
यह फैसला कई दिनों तक ‘जेन-ज़ी’ प्रदर्शनकारियों, नेताओं, राष्ट्रपति पौडेल और क़ानूनी विशेषज्ञों के बीच हुई गहन चर्चाओं के बाद लिया गया।
अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की का नाम शुक्रवार शाम सहमति से तय हुआ।
उन्होंने केपी शर्मा ओली की जगह ली, जिन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया बैन के ख़िलाफ़ युवाओं के ज़बरदस्त विरोध के बाद मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया था।


