2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान: आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत
भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4% रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) द्वारा मंगलवार को जारी किया गया।पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी की वृद्धि दर 8.2% थी, हालांकि यह आंकड़ा अभी प्रॉविजनल है। इसके मुकाबले 6.4% की वृद्धि दर आर्थिक सुस्ती का संकेत देती है।
गौरतलब है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.6% रहने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन NSO के ताज़ा आंकड़े इससे कम हैं।साल 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7% रही थी। NSO द्वारा जारी यह पहला अग्रिम अनुमान है, जो देश की आर्थिक स्थिति पर गहन चर्चा को आमंत्रित करता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान


