भारत, ब्राजील और चीन संघर्ष रोकने के लिए गंभीर;पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं.उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है. रूस ने कभी इससे इनकार नहीं किया है. लेकिन ये यूक्रेन की अस्थायी मांगों की बुनियाद पर नहीं होगी. ये बातचीत उन दस्तावेजों पर आधारित होगी जिन पर इंस्ताबुल में दस्तखत हुए थे.

रूसी शहर व्लादीवोस्तोक में रूस की ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में सवाल-जवाब सेशन के दौरान पुतिन ने कहा,हमलोग यूक्रेन सरकार के प्रतिनिधियों से संभावित शांति वार्ता के सभी मानदंडों तक पहुंच चुके हैं. इन सभी मानदंडों की हर चीज पर सहमति बन चुकी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पुतिन ने कहा, हम उनके उन दोस्तों और सहयोगियों का सम्मान करते हैं, जो मुझे लगता है इस संघर्ष को खत्म करने के लिए वास्तव में गंभीर हैं. मुख्य रूप से ये देश हैं भारत,चीन और ब्राजील.मैं इस मुद्दे पर लगातार अपने दोस्तों के संपर्क में हूं. और मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इन देशों के नेता इस जटिल प्रक्रिया की सभी बारीकियों को समझने में मदद करने में गंभीरता से प्रयास करते हैं. रूस का इन देशों के साथ भरोसे का रिश्ता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान


