पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान को कितना होगा नुकसान, पाकिस्तान के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर भी बैन

Date:

नई दिल्ली। जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए। हमले के 24 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में यह फैसले लिए गए। इन फैसलों से दुनिया को यह साफ संदेश दिया गया कि अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने पाकिस्तान का आधिकारिक एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया है। अब पाकिस्तान का अकाउंट भारत में नहीं दिख पाएगा।

इस बार भारत ने गोली नहीं चलाई, लेकिन बिना गोली चलाए ही ऐसा कूटनीतिक वार किया है कि पाकिस्तान की कमर टूटनी तय है। भारत ने यह साफ संदेश दिया है कि वह अब पाकिस्तान से हर तरह का रिश्ता खत्म करने की कोशिश में जुट गया है। न पानी, न वीजा, व्यापार और ही कूटनीतिक संवाद। भारत की कोशिश है कि हर मोर्चे पर पाकिस्तान को अलग थलग कर दिया जाए।

सिंधु का जल रोकने से कितना होगा असर

भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के जल पर पाकिस्तान की 80% खेती निर्भर करती है। पाकिस्तान इन नदियों पर बने कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट से पाकिस्तान बिजली भी पैदा करता है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को कृषि संकट के साथ ही बिजली संकट भी झेलना पड़ेगा।

अटारी बॉर्डर बंद होने से व्यापार को नुकसान

भारत ने वाघा-अटारी बॉर्डर बंद करने का फैसला भी लिया है। अटारी बॉर्डर ही एकमात्र जमीनी रास्ता है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार होता है। भारत इस रास्ते से पाकिस्तान को सोयाबीन, मुर्गे का दाना, सब्जियां, प्लास्टिक के दाने, प्लास्टिक का धागा और लाल मिर्च जैसी चीजें भेजता है। अब अटारी पोस्ट बंद होने से यह लेनदेन भी पूरी तरह बंद हो जाएगा, जिससे पाकिस्तान के व्यापार को नुकसान होगा।

वीजा पर रोक का भी व्यापक प्रभाव

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा स्कीम को पूरी तरह खत्म कर दिया है। साथ ही उन पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत आने की इजाजत नहीं दी जाएगी जो पारिवारिक कारणों से यहां आते थे। इससे दोनों देशों के बीच मानव स्तर पर भी संपर्क खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया।

पाकिस्तानी उच्चायोग का अस्तित्व खत्म

भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, थलसेना, वायुसेना और नौसेना सलाहकारों को सात दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इसके साथ ही भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी सभी सलाहकारों को वापस बुला लिया है। इसका मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच सैन्य या कूटनीतिक स्तर की कोई बातचीत नहीं हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चारमीनार एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। यह हादसा आलेर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब ट्रेन स्टेशन की सीमा के भीतर पहुंच रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एस5 कोच में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कोच से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया और आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। रेलवे की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन सुरक्षा और तकनीकी जांच की अहमियत को उजागर कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।