हिज्ब-उत-तहरीर आंतकी संगठन घोषित, गृह मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में है सक्रिय

Date:

नई दिल्ली। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हिज्बउततहरीर नामक संगठन पर कड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने इसे देश के लिए खतरा बताते हुए आतंकी संगठन घोषित कर इस पर बैन लगा दिया है। गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। यह संगठन जम्मूकश्मीर सहित देश के कई हिस्सों में सक्रिय है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह संगठन देश में आतंकी गतिविधियों में शामिल है। यह संगठन युवकों को बरगलाकर उन्हें संगठित आतंकवाद के लिए प्रेरित करता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जम्मूकश्मीर में एनआईए की कार्रवाई में इस संगठन के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। इसमें पता चला है कि किस तरह यह जम्मूकश्मीर में युवाओं को आतंकवाद के मुंह में ढकेल रहा है। एनआईए की रिपोर्ट के बाद ही गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह संगठन केवल युवाओं को भड़का कर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करवाता है, बल्कि ऐसे काम के लिए धन भी जुटा रहा है। मंत्रालय ने इस संगठन को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताया है। यह संगठन युवाओं को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) जैसे आतंकवादी संगठनों में शामिल करवाता है। इसके लिए वह सोशल मीडिया और एप का इस्तेमाल भी करता है। एनआईए ने तमिलनाडु से भी इस संगठन के कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।