टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने लिया संन्यास का फैसला, सोशल मीडिया पर की घोषणा, डेविस कप फाइनल में आखिरी बार खेंलेगे

Date:

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपने फैन्स को यह जानकारी दी है। 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके नडाल नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल के बाद नहीं खेलेंगे।

उल्लेखनीय है कि टेनिस में नडाल के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। नडाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा कि वे प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहे हैं। वीडियो में वे काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। नडाल ने 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन का खिताब जीता था। इसी तरह 2009 और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया। यूएस ओपन के कई खिताब भी उनके नाम हैं, जो उन्होंने 2010, 2013, 2017 और 2019 में जीता था। नडाल दो बार 2008 और 2010 में विम्बलडन भी जीत चुके हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।