पश्चिमी अफ्रीका के देश माली से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की राजधानी बमाको के पास उनके घर पर हुए आत्मघाती ट्रक धमाके में मौत हो गई।
परिवार के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि कैमारा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में सरकारी टीवी ने पुष्टि की कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिडिल ईस्ट संकट पर मंत्रियों के अनौपचारिक समूह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, अब तक उठाए गए कदमों की हुई समीक्षा
- बलूचिस्तान में सेना बेबस? पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का संसद में बड़ा कबूलनामा
- भारत की तीनों सेनाओं की और बढ़ेगी ताकत, रक्षा मंत्री ने 79000 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा-सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे पं.नेहरू, सरदार पटेल ने रोका
घटना के बाद सुरक्षा हालात को देखते हुए राष्ट्रपति असीमी गोइता को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, क्योंकि उनके आवास को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।
इस बीच, चरमपंथी संगठन आज़ावाद लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि माली की सेना ने रूसी भाड़े के सैनिकों के साथ दो दिन की लड़ाई के बाद किदाल शहर छोड़ने पर सहमति जताई है। संगठन का कहना है कि अब किदाल उनके नियंत्रण में है।
माली इस समय गहरे संकट से गुजर रहा है। राजधानी बमाको सहित कई शहरों में लगातार हो रहे हमलों ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।


