सोने की क़ीमतों में ऐतिहासिक उछाल: भारत और पाकिस्तान दोनों में नए रिकॉर्ड
सोने की क़ीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत में सोने के दाम प्रति तोला सवा लाख रुपये से अधिक पहुंच गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- Petrol Diesel Price Update: 1 जून से लागू होगा नया एक्सपोर्ट टैक्स, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मंगलवार को सोने की क़ीमतों में भारी उछाल देखा गया। वहां सोना 6,900 रुपये प्रति तोला बढ़कर 4,35,100 पाकिस्तानी रुपये प्रति तोला हो गया, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,37,324 रुपये प्रति तोला बैठता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक बाज़ार में सोने की क़ीमतों में तेज उछाल है।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना 69 डॉलर प्रति औंस बढ़कर करीब 4,126 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है — जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं, वहीं गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फ़ंड) में निवेश के प्रति लोगों का झुकाव तेज़ी से बढ़ रहा है।


