लांग टर्म विजा पर पाकिस्तान से भारत आए हिन्दुओं को घबराने की जरूरत नहीं उनके वीजा रहेंगे वैध, बॉर्डर बंद होने से पाकिस्तान से भारत आ रहे नागरिकों को परेशानी

Date:

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को यथाशीघ्र भारत लौटने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वीजा रद्द करने का निर्णय हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी लांग टर्म (दीर्घकालिक) वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वध रहेंगे। इधर, पाकिस्तान से निकाले जा रहे भारतीय नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। बॉर्डर बंद होने से वे भारत नहीं आ पा रहे हैं।

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नगरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया था। कल पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में भारत सरकार ने पाकिस्तान गए सभी भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने का आग्रह किया है।

27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे वीजा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने का सलाह दिया है। सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगीपाकिस्तानी नागरिकों को पहले जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।

हिन्दू नागरिकों (रिफ्यूजी) का वीजा रद्द नहीं होगा

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों (हिंदू रिफ्यूजी) को पहले से जारी एलटीवी वीजा मान्य और प्रभावी बने रहेंगे। इन वीजा को रद्द करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। सरकार ने यह रुख मानवीय आधार पर अपनाया है, जो वर्षों से पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत में शरण देने की नीति का हिस्सा है।

हम कैसे निकलें?'' अटारी बॉर्डर पर फंसी वाजिदा खान ने सरकार से मांगी मदद,  कहा- मेरा पासपोर्ट इंडियन, मेरे बच्चे पाकिस्तानी - wajida khan stuck at the  attari ...

सांसद लालवानी ने कहा-वॉर्डर पर फंसे लोगों को निकालने की हो रही कोशिश

भारत सरकार के फैसले के बाद इंदौर में काफी संख्या में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों में हड़कंप मच गया है। सांसद शंकर लालवानी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। सांसद ने बताया कि जो लोग लांग टर्म वीज पर भारत आए हैं और जिनकी भारतीय नागरिकता प्रोसेस में है, उन्हें पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं। सांसद से जब यह पूछा गया कि पाकिस्तान से आने वाले हिन्दुओं के लिए क्या व्यवस्था हो रही है तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी सूचना आई है कि वाघा वार्डर पर काफी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। पाकिस्तान ने उन्हें अपना वार्डर पार करा दिया, लेकिन भारत की तरफ से वार्डर बंद होने से परेशानी आ रही है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से बात चल रही है। जल्दी ही इसका समाधान निकल आएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।