रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी। इस दौरान एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सभी 5 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि रुद्रप्रयाग जनपद के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ के लिए जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक सड़क पर लैंड हुआ। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यह हेलिकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। सह पायलट को हल्की चोट की सूचना है। के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- तकनीकी खराबी के कारण भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिग, दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था विमान
- कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडियो के विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में ही लीक होने लगा था फ्यूल
- मुंबई से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से लौटा विमान, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
- एयर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से रवाना हुई थी फ्लाइट, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
- दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आ गई थी तकनीकी खराबी, 161 यात्री थे सवार
- इंदौर से रायपुर जा रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फॉल्स अलार्म के संकेत के बाद पायलट ने लिया फैसला, फ्लाइट निरस्त
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स का था, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहा था। वहीं बीते आठ मई को ही गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।



