रोहतक। हरियाणा कांग्रेस की नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिमानी का शव 1 मार्च को रोहतक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था।
हरियाणा पुलिस ने रविवार की रात इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया था। दोनों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने हिमानी नरवाल की हत्या क्यों की?
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका
पुलिस के अनुसार एक मार्च को कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव बंद सूटकेस में मिला था। उनके गले पर चुन्नी लिपटी हुई मिली थी। आशंका है कि पहले चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया। हिमानी नरवाल के भाई जतिन ने कहा था कि दो बजे उनकी मां का फोन आया और मुझे घर आने को कहा। थाने से फोन आया कि हिमानी नाम की एक महिला की लाश मिली है। उन्होंने मुझे आकर उसकी पहचान करने को कहा। पहचान के दौरान वह मेरी सगी बहन निकली। हमने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मेरी बहन 10 साल से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य थी और वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की करीबी थी। हम सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी रोहतक एसपी से हिमानी हत्याकांड को लेकर बात की थी। उन्होंने एसपी से हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।


