असम में बाढ़ ; 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

Date:

असम में बाढ़ ; 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है. पिछली रात से अब तक बाढ़ से छह और लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ से 29 ज़िलों में 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.राज्य में प्रमुख नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नालबाड़ी ज़िला सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( एएसडीएमए) ने कहा है कि बाढ़ के कारण गुरुवार रात से जिन छह लोगों की मौत हो गई उनमें से चार गोलाघाट ज़िले के थे. एक-एक व्यक्ति की मौत डिब्रूगढ़ और चिरायदेव इलाक़े में हुई है.

असम में बाढ़ से छह और लोगों की मौत, 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित

राहत एजेंसियों ने कई इलाक़ों में राहत कार्य शुरू कर दिया है. कई जगहों पर अनाज बाँटे जा रहे हैं और बाढ़ में फँसे लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है.मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी महानगर क्षेत्र में मालीगांव, पांडु बंदरगाह, मंदिर घाट और माजुली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया,जबकि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित मोरीगांव ज़िले का दौरा किया और भूरागांव के प्रभावित लोगों से बातचीत की.उन्होंने मौजूदा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन को राहत के लिए पर्याप्त इंतज़ाम करने का निर्देश दिया.

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है. पिछली रात से अब तक बाढ़ से छह और लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ से 29 ज़िलों में 21 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।