डीएमके; सत्ता में आए तो राज्यपाल की ताकत कम करेंगे
लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है जिसमें पार्टी ने जीतने पर राज्यपाल की नियुक्ति में मुख्यमंत्री की भूमिका बनाने और राज्यपाल की ताकत कम करने को लेकर वादा किया है. अख़बार हिन्दुस्तान टाइम्स लिखता है कि भारत के इतिहास में ये अभूतपूर्व है कि किसी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में राज्यपाल की ताकत कम करने के जुड़ा वादा किया है. अख़बार लिखता है कि ये संघीय ढांचे के बिगड़ते जाने का संकेत है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- ड्रैगन की दहलीज पर पुतिन: दुनिया को नया शक्ति संदेश
- समय से पहले दस्तक देगा मानसून, अल-नीनो से घट सकती है बारिश
माना जा रहा है कि राज्यपाल आरएन रवि के साथ बार-बार विवाद होने के कारण पार्टी ने अपने घोषणापत्र में इस वादों को जगह दी है. दोनों के बीच का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. पार्टी का आरोप है कि राज्यपाल बीजेपी के नुमाइंदे के तौर पर काम कर रहे हैं. हालांकि डीएमके के अलावा गैर बीजेपी शासित प्रदेशों की सरकारें भी राज्यपाल पर इसी तरह के आरोप लगाती रही हैं.


