खून के आंसू रुलाने वाला सत्ता तंत्र धराशाई ;फोगट की जीत पर बोले राहुल
विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी हैं.राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है.

👉 यह भी पढ़ें:
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
- भारत की रक्षा शक्ति को मिला नया हथियार: 100 किलोमीटर मारक क्षमता वाले ‘वायु अस्त्र’ का सफल परीक्षण
- ड्रैगन की दहलीज पर पुतिन: दुनिया को नया शक्ति संदेश
राहुल ने लिखा, “जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है
राहुल गांधी ने कहा- आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे.उन्होंने कहा है कि चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं.राहुल गांधी ने कहा है कि बहुत शुभकामनाएं विनेश, पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है.



