दिल्ली का बदलेगा नक्शा, अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, एसडीएम ऑफिस भी 33 से बढ़कर 39 होगा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली का नक्शा अब बदलने जा रहा है। दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था को आसान बनाने के लिए सरकार एक बड़ा पुनर्गठन करने जा रही है। इसके तहत दिल्ली में मौजूदा 11 राजस्व जिलों को बढ़ाकर 13 किया जाएगा। एसडीएम ऑफिस की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 39 होगा।

बताया जाता है कि दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। एलजी की अनुमति मिलते ही दिल्ली में नई जिलावार व्यवस्था लागू हो जाएगी। सरकार की योजना है कि प्रत्येक जिले में एक मिनी सचिवालय बनाया जाए, जहां कानूनव्यवस्था को छोड़कर बाकी सभी विभागों से जुड़े काम एक ही परिसर में पूरे हों।

नगर निगम के 11 जोन को आधार बनाकर जिलों की नई सीमाएं प्रस्तावित की गई हैं। बदलाव के अनुसार सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना पार इलाके में पूर्वी और उत्तरपूर्वी जिलों को समाप्त कर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला दो हिस्सों सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बंटेगा। दक्षिणपश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिला में शामिल होगा।

यह है नया प्रस्ताव

पुरानी दिल्लीसदर बाजार, चांदनी चौक

मध्य दिल्लीडिफेंस कॉलोनी, कालकाजी

नई दिल्लीनई दिल्ली, दिल्ली कैंट

सिविल लाइंसअलीपुर, आदर्श नगर, बादली

करोल बागमोती नगर, करोल बाग

केशव पुरमशालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन

नरेलानरेला, मुंडका, बवाना

नजफगढ़द्वारका, बिजवासनवसंत विहार, कापसहेड़ा, नजफगढ़

रोहिणीरोहिणी, मंगोलपुरी, किराड़ी

शाहदरा दक्षिणगांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली

शाहदरा उत्तरकरावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा

दक्षिण जिलामहरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम

पश्चिम जिलाविकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।