दिल्ली के आश्रम में लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार, 17 छात्राओं ने की है शिकायत

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज के अपने आश्रम में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार हो गया है। पुलिस ने 17 छात्राओं की शिकायत पर इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि आश्रम में पढ़ने वाली 17 लड़कियों ने जैसे ही वहां हो रही गंदी हरकतों का राज पुलिस के सामने खोला तो सबसे पहले आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद वहां से फरार हो गया। दरअसल वहां मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने संचालक चैतन्यानंद पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। श्री शृंगेरी मठ और उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.. मुरली की शिकायत पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।

इस आश्रम में दो बैच चल रहे हैं, जिनमें लगभग 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। इनमें से 17 छात्राओं ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आश्रम संचालक चैतन्यानंद सरस्वती ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं और संस्थान से मिले हार्ड डिस्क को भी एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। 16 पीड़िताओं के बयान अदालत (पटियाला हाउस कोर्ट) में भी दर्ज कराए गए हैं।

शृंगेरी आश्रम ने आरोपी स्वामी को निकाला

इस मामले पर दक्षिणामन्या श्री शारदा पीठम्, शृंगेरी आश्रम ने बयान जारी कर कहा कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल था। पीठ ने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। उनके आचरण और गतिविधियां अवैध, अनुचित और पीठ के हितों के खिलाफ रही हैं। इसी कारण उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं। स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती के अवैध कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।शृंगेरी पीठ ने कहा है किश्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंटरिसर्च‘ (वसंत कुंज, नई दिल्ली) एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है और यह संस्था पीठ के अधीन चल रही है। गवर्निंग काउंसिल ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई तथा कार्यक्रमों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

अश्लील हरकत करने की कोशिश करता था स्वामी

4 अगस्त 2025 को पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि स्वामी चैतन्यानंद ने ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कीं। अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने बताया कि आरोपी स्वामी ने उनसे अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की। पीड़िताओं का आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ ने भी स्वामी का साथ दिया और छात्राओं पर दबाव बनाया कि वे उसकी मांगें मानें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।