प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगीं चुनाव,
कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे और केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे.प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की जानकारी दी.
खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, राहुल गांधी दो जगह से चुन कर आए हैं. कानून के तहत उनको एक सीट खाली करना होता है और वह एक सीट पर सांसद रह सकते हैं.कल आखिरी दिन होने की वजह से आज हम ने तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे, क्योंकि रायबरेली से पहले से भी उनके परिवार के करीब है.
खड़गे ने कहा, रायबरेली का गांधी परिवार से जुड़ाव है. वहां के लोगों और पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहें.वायनाड के लोग भी चाहते हैं कि राहुल गांधी उनके सांसद रहें. वायनाड के लोगों का प्यार राहुल गांधी को मिला है. लेकिन कानून राहुल गांधी को एक ही सीट से सांसद रहने की इजाजत देता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज: असम में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए चयन समितियां गठित कीं
- बांग्लादेश में हिन्दू युवक की भीड़ द्वारा हत्या, प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
- प्रियंका गांधी का आरोप: “देश में हो रही है वोट चोरी, चुनाव आयोग के अधिकारी जिम्मेदार”
- बिहार में प्रियंका वाड्रा ने लगाई भाई राहुल की हां में हां, कहा-वोट चोरी से बिहार में सरकार बनाना चाहती है एनडीए
- बिहार में बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा-नेहरू और इंदिरा को कोसने के लिए एक अपमान मंत्रालय बना ले केंद्र सरकार
- तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब



