दिल्ली के जैतपुर में बड़ा हादसा, 100 फीट लंबी दीवार गिरने से दो बच्चियों समेत 7 लोगों की मौत

Date:

नई दिल्ली। साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि यहां लगभग 100 फुट लंबी दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में कई झुग्गियां आ गईं। मलबे से 8 लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे हरी नगर गांव के पीछे बनी झुग्गियों के ऊपर समाधि की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। जैसे ही मामले की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी बुलाकर वहां से लोगों को निकाला गया। दो अलगअलग हॉस्पिटल में इन्हें भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम के इंचार्ज सफदरजंग स्टेशन के ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि लगभग 100 फुट लंबी दीवार है, जो समाधि स्थल पर बनी थी। इसकी चपेट में कई झुग्गियां आई हैं और यहां से लोगों को निकाल करके हॉस्पिटल में भेजा गया है। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिला और दो लड़कियां शामिल हैं। सभी की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण मुसलाधार बारिश है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।