शराब घोटाला; CBI ने केजरीवाल व अन्य आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र,
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में आरोपपत्र दायर किया है।दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 जुलाई को मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दी थी। इस मामले में आठ अगस्त को सुनवाई होनी है। तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की पेशी हुई थी। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था।

सीएम केजरीवाल के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं थीं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई और के. कविता की भी न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी।इससे पहले 12 जुलाई को अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की भाजपा की चार्जशीट, कहा-यह बंगाल की आत्मा बचाने का चुनाव
- इंदौर के शराब घोटाले में ईडी का एक्शन, इंदौर, मंदसौर और खरगोन में 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियां जब्त
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्चशीट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई और नाम
- दिल्ली ; राउज एवेन्यू कोर्ट ने टीएमसी नेताओं को किया तलब, 144 के उल्लंघन का मामला



