अरविंद केजरीवाल को आई मिडिल क्लास की याद, कहा-मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया

Date:

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मिडिल क्लास के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चौथी बार हमारी सरकार बनी तो हम मिडिल क्लास को टैक्स से राहत देंगे। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से आगामी बजट में टैक्स की छूट सीमा 10 लाख रुपए करने को कहा है।

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए मि़डिल क्लास मैनिफेस्टो जारी किया और केंद्र की मोदी सरकार से इस वर्ग के लिए 7 सूत्रीय मांग की। उन्होंने दावा किया कि सरकारें मिडल क्लास का एटीएम की तरह इस्तेमाल करती हैं। ये क्लास टैक्स टेररिज्म का पीड़ित है। उन्होंने मांग की कि देश का अगला बजट मिडल क्लास को समर्पित हो। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में वृद्धि, आयकर छूट में वृद्धि सहित कई वादे किए। पार्टी ने मिडिल क्लास मैनिफेस्टो डॉट कॉम नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च की है और लोगों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर साइनइन करके केंद्र सरकार तक अपनी भी आवाज पहुंचाएं। कुल मिलाकर ये मैनिफेस्टो कम, मांग पत्र ज्यादा लग रहा।

बड़े उद्योगपति उनके नोट बैंक

बुधवार को जारी वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरह से बड़े उद्योगपति उनके नोट बैंक हैं और बाकी लोग उनके वोट बैंक हैं। इस नोट बैंक और वोट बैंक के बीच में एक बहुत बड़ा ऐसा वर्ग है जो पिसकर रह गया है। जो इधर का है और उधर का। ये वर्ग है मिडल क्लास। कोई भी पार्टी आज मिडल क्लास के हित की बात करने को तैयार नहीं है। मिडल क्लास टैक्स भरभरकर देता है देश चलाने के लिए लेकिन बदले में क्या मिलता है, कुछ नहीं। मिडिल क्लास सरकार का सिर्फ और सिर्फ एटीएम बनकर रह गया है। मिडिल क्लास की 50 प्रतिशत से ज्यादा कमाई सरकार को टैक्स देने में चली जा रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।