जेएनयू छात्रसंघ चुनावः लेफ्ट का दबदबा बरकरार,
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर वामपंथी छात्र संगठनों ने जीत हासिल की है. इस बार भी यह चुनाव वामपंथी संगठनों ने मिलकर लड़ा था. जेएनयू की इलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन शैलेन्द्र कुमार के मुताबिक छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर धनंजय, उपाध्यक्ष पद पर अविजीत घोष, महासचिव पद पर प्रियांशी आर्या और संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद को जीत मिली है.
अध्यक्ष पद पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के धनंजय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उमेश चंद्र अजमीरा को हराया है. धनंजय को 2598 और उमेश चंद्र अजमीरा को 1676 वोट मिले हैं. वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के अविजीत घोष चुने गए हैं. उन्हें 2409 वोट मिले हैं, जबकि एबीवीपी की दीपिका शर्मा को 1482 वोट मिले हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी पर एफआईआर दर्ज, केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- ऐसे बीमार मानसिकता के लोगों से मुक्त होगा भारत
- इस बार भी जेएनयू पर नहीं चढ़ा भगवा रंग, छात्रसंघ चुनाव में चारों सीटें फिर हुईं लाल, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष
- पीएम मोदी का मंदिर बनवाने वाले मयूर मुंडे ने छोड़ी पार्टी, वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप
- दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल


