दिल्ली धमाके पर एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों को दिए निर्देश-एक-एक को ढूंढ कर निकालो

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली बम धमाके के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों के साथ दो बैठकें की। इसमें उन्होंने इस घटना के पीछे के एकएक दोषी को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जाता है कि इस बैठक में गृहसचिव, एनआईए डीजी समेत जांच एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्रालय ने इस धमाके की जांच एनआईए को सौंपी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने चेतावनी दी कि एकएक गुनाहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दोषियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए। इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस बैठक में जम्मूकश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर जानकारी दी। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी।

विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और फोरेंसिक साइंस लैब की टीमें मौके पर पहुंचीं थी और साक्ष्य जुटाए थे। मंगलवार को एनआईए और एफएसएल की संयुक्त टीम ने दोबारा घटनास्थल का दौरा कर अतिरिक्त फोरेंसिक नमूने लिएष सूत्रों के अनुसार, बैठक में फरीदाबाद से हाल में जब्त भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दिल्ली धमाके के संभावित संबंध पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी संभावना नजरअंदाज की जाए और सभी एजेंसियां विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करें। उम्मीद है कि एनआईए जल्द ही मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज करेगी और दिल्ली पुलिस द्वारा एकत्र किए गए सभी साक्ष्य अपने नियंत्रण में ले लेगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।