पूर्व जजों ने सीजेआई को लिखी चिट्ठी;न्यायपालिका का अपमान किया जा रहा
21 सेवानिवृत्त जजों ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखकर कहा है कि न्यायपालिका पर दबाव बनाने और उसे कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं.इस पत्र में पूर्व जजों ने कहा है कि न्यायपालिका को अनुचित दबावों से बचाये रखने की ज़रूरत है. पत्र में न्यायपालिका की साख को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व जजों ने कहा है कि कुछ तत्व राजनीतिक हितों और अपने निजी फायदों के लिए न्यायपालिका में जनता के विश्वास को तोड़ने के प्रयास कर रहे हैं.



