दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर होगी एफआईआर, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Date:

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ क्लासरूम घोटाले में अब एफआईआर दर्ज होगी। इसकी मंजूरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दे दी है।

उल्लेखनीय है कि यह मामला कथित 1300 करोड़ रुपये के क्लासरूम घोटाले से जुड़ा है। यह घोटाला स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। राष्ट्रपति की मंजूरी से आप नेताओं पर जांच का दबाव बढ़ सकता है। द्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय को भेज दी गई है। दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने पहले एलजी कार्यालय के जरिए एमएचए से यह अनुमति मांगी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाले और सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इस मंजूरी के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है। दोनों नेताओं की आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। सिसोदिया पर आबकारी नीति 2021-22 में घोटाले का आरोप है, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।