इलेक्टोरल बॉन्ड: 11 मार्च को एसबीआई की याचिका पर सुनवाई

Date:

इलेक्टोरल बॉन्ड: 11 मार्च को एसबीआई की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की एक बेंच इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने की तारीख़ बढ़ाए जाने की स्टेट बैंक की याचिका पर 11 मार्च को सुनवाई करेगी. एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर तारीख बढ़ाने की अपील की थी.बीते महीने सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया था.

इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए SBI ने मांगी 30 जून तक की मोहलत, SC  ने तय की थी डेडलाइन - SBI files application in Supreme Court seeking  extension of time

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि एसबीआई छह मार्च तक 12 अप्रैल, 2019 से लेकर अब तक खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को दे. एसबीआई ने इससे पहले कहा था कि इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा इसलिए इस कोर्ट आदेश का पालन करने के लिए 30 जून तक का समय दे.इस पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने एसबीआई की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी न दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है. चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ इस याचिका पर अलग से सुनवाई करेगी.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।