बीजेपी सांसद की कंपनी ने परियोजना में ठेका मिलने के बाद खरीदे थे इलेक्टोरल बॉन्ड 

Date:

बीजेपी सांसद की कंपनी ने परियोजना में ठेका मिलने के बाद खरीदे थे इलेक्टोरल बॉन्ड

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों को जो सूची जारी की है, उससे अब कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं.मसलन कई राज्यों में कुछ कंपनियों को इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने के बाद ठेके दिए गए. ऐसी ही एक कंपनी है ऋत्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड. कंपनी के फाउंडर आंध्र प्रदेश से राज्यसभा के बीजेपी सांसद सी.एम. रमेश हैं.

Andhra Pradesh: CM Ramesh throws hat in Visakhapatnam ring

द हिंदू’ ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट छापी है. अख़बार लिखता है कि रमेश की कंपनी ने कुल 45 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे. सबसे पहले उन्होंने पांच करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे. इसके कुछ ही दिन बाद उनकी कंपनी को हिमाचल प्रदेश में सन्नी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) का ठेका मिला.अख़बार लिखता है कि रमेश ने इलेक्टोरल बॉन्ड की ये खेप सिर्फ़ त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड चुनाव से ठीक पहले खरीदी थी. इसके दो महीने बाद उन्होंने 40 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।