इलेक्टोरल बांड कालेधन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी;अखिलेश यादव
👉 यह भी पढ़ें:
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा
- सपा चीफ अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को अपने पद का मान नहीं रहता
इलेक्टोरल बॉन्ड पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के बाद राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं. इस जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने इस अवधि में कुल 60 अरब रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड को भुनाया है. इस मामले में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस है, जिसने 16 अरब रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड को भुनाया है.अब इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की है.
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इलेक्टोरल बॉन्ड कालेधन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी है. इलेक्टोरल बॉन्ड ब्लैक मनी टूरिज्म यानी पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है. अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”बेरोजगारी का समाधान तभी निकलेगा, जब खाऊ पार्टी भाजपा हटेगी.


