बीजेपी लोकसभा चुनाव में 2019 के नंबर नहीं दोहरा पाएगी;थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि बीजेपी के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 के 303 नंबर को भी दोहरा पाना मुश्किल है. केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी लोकसभा का चुनाव हारने जा रही है.

कई कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में जाने के सवाल पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि हर बार चुनाव में ऐसा होता है कि लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाते हैं. इसका मतलब है कि राजनीति में उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं. कुछ लोग बीजेपी छोड़कर भी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. शशि थरूर को फिर तिरुवनंतपुरम से टिकट मिला है.
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- शादी से पहले दूल्हों की जांच की मांग: लोकसभा में उठा बड़ा मुद्दा
- पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी- इस युद्ध ने भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं
- लोकसभा स्पीकर ने आठ सांसदों का निलंबन किया निरस्त, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर हुआ फैसला
- अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद लोकसभा पहुंचे स्पीकर ओम बिरला, बोले- किसी सदस्य को नियमों से परे जाकर बोलने का अधिकार नहीं



