चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद, सोशल मीडिया पर जारी किया फैक्ट चेक
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक फैक्ट चेक जारी किया है। आयोग ने राहुल के बयानों को बेबुनियाद और तथ्यों से परे करार दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”

चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप एक साल पहले संपन्न हुए चुनावों पर लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से आधारहीन हैं। आयोग ने साफ किया कि कर्नाटक में निर्वाचन नामावली तैयार करने की प्रक्रिया में
- 31 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO),
- 419 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO/ AERO),
- 58,834 बूथ लेवल अधिकारी (BLO)
के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सक्रिय रूप से शामिल थे।
आयोग ने बताया कि निर्वाचक नामावली का मसौदा और अंतिम सूची कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई थी, और इस अंतिम सूची के खिलाफ एक भी अपील दायर नहीं की गई थी।
इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 की पारदर्शिता और सफलता के लिए आयोग ने
- 2,82,648 मतदान अधिकारियों,
- 28 रिटर्निंग ऑफिसर (RO),
- 259 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO),
- 113 सामान्य पर्यवेक्षक, और
- 4,230 मतगणना पर्यवेक्षक
की सेवाएं सुनिश्चित की थीं।
चुनाव आयोग ने इस फैक्ट चेक के जरिए राहुल गांधी के आरोपों को तथ्यों के साथ खारिज करते हुए चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर अपना भरोसा दोहराया है।



