नेहरू प्लेस में इंडियंस फ़ॉर फिलिस्तीन का प्रदर्शन, गाजा  के समर्थन में उठी आवाज

Date:

नेहरू प्लेस में इंडियंस फ़ॉर फिलिस्तीन का प्रदर्शन, गाजा के समर्थन में उठी आवाज

दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में ‘इंडियंस फ़ॉर फिलिस्तीन’ नामक संगठन के सदस्यों ने फिलिस्तीनयों के समर्थन में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन के अनुसार इस प्रदर्शन में छात्रों, शिक्षकों, कलाकारों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

दिल्ली: फिलिस्तीन के साथ एकजुटता में बड़ी सभा ने कहा, इजरायल द्वारा नरसंहार  स्वीकार्य नहीं | न्यूज़क्लिक

इस प्रदर्शन का उद्देश्य गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और इजराइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे हमलों की निंदा करना था। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में गाजा में 50 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश आम नागरिक थे। इसके अलावा, हज़ारों लोग घायल हुए हैं, विस्थापित हुए हैं, और भुखमरी व चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।

प्रदर्शनकारी समूह ने आरोप लगाया कि इजराइल ने गाजा में जानबूझकर और सुनियोजित ढंग से युद्ध छेड़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत सरकार ने इसराइल के अभियान में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग किया है।

प्रदर्शन के दौरान ‘फिलिस्तीन को आज़ाद करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियों और फिलिस्तीन के झंडों के साथ प्रदर्शनकारी खड़े थे। हालांकि, प्रदर्शन को विरोध का सामना भी करना पड़ा। समूह का कहना है कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके शांतिपूर्ण विरोध को बाधित करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय प्रदर्शनकारियों से अनुमति पत्र मांगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।