बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बीजेपी पर लगाया ‘तालिबान’ बनाने का आरोप

Date:

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, बीजेपी पर लगाया ‘तालिबान’ बनाने का आरोप

बिहार में हाल के दिनों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार को “तालिबान” में बदलने पर तुली हुई है।

👉 यह भी पढ़ें:

तेजस्वी यादव ने जारी किया बिहार का क्राइम रिकॉर्ड, बीजेपी ने कहा- 'खिसयाई  बिल्ली खंबा नोंचे' | Tejashwi Yadav released the crime record of Bihar, BJP  said- 'Khisyai Billi Khamba ...

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
“गया में डॉक्टर को मारी गोली, पटना में दो गुटों में खुली गोलीबारी, पटना में महिला को मारी गोली और रोहतास में व्यवसायी की हत्या।”

उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा,मोदी-नीतीश भाजपाई सरकार बेबस, डीके टैक्स संरक्षित गुंडे अपराधी बेधड़क!”

बीते कुछ ही दिनों में बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 4 जुलाई से 17 जुलाई के बीच केवल राजधानी पटना में ही प्रमुख व्यवसायियों और नागरिकों की हत्या के मामले सामने आए हैं।
इनमें बिजनेसमैन गोपाल खेमका, बालू कारोबारी रमाकांत, वकील जितेंद्र महतो, और स्कूल संचालक अजीत कुमार शामिल हैं।

तेजस्वी यादव के इन आरोपों ने राज्य की क़ानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।