दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आप पर हमला, केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताया

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को ‘शीश महल 2’ बताया। इतना ही नहीं वर्मा ने केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत तक बता दिया।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान ‘शीश महल’ बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन ‘शीश महल’ का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को हराया, तो वह पंजाब चले गए।

पंजाब में भी बनवा लिया शीश महल

वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और ‘शीश महल’ बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं।

आप का नाम आलीशान आदमी पार्टी

प्रवेश वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर ‘आलीशान आदमी पार्टी’ करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए ‘शीश महल’ में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे ‘शीश महल’ बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया।

आतिशी और संजय सिंह का पलटवार

प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे।आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें छापी हैं, वे पूरी तरह से नकली, झूठी और बेबुनियाद हैं। इसीलिए, प्रवेश वर्मा या कोई भी टीवी चैनल जो अपने चैनल पर ऐसी नकली तस्वीरें छापता है और केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश करता है, मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। संजय सिंह ने कहा कि एलजी का घर जनता के लिए खोल दो। सीएम रेखा गुप्ता का घर जनता के लिए खोल दो। प्रवेश वर्मा का घर जनता के लिए खोल दो और अरविंद केजरीवाल का घर जनता के लिए खोल दो। जनता खुद जाकर देखे और फैसला करे कि किसका घर इतना आलीशान बन गया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

PM Modi ने सचिवों के साथ की बैठक, 4 घंटे तक चला ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भरता पर महामंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। बैठक में दो मुख्य विषयों पर बातचीत की गई। पहला विषय था 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' (कारोबार में आसानी) और 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन यापन में आसानी) के लिए नियमों में ढील और अन्य सुधार। दूसरा विषय था 'आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना'।