आप छोड़ने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा-अगर कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल

Date:

नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। स्वाति ने कहा कि  अगर कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी भी बताया।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने आप छोड़ दी है और भाजपा में शामिल हो गई हूं। उन्होंने बताया कि वह 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थीं। उन्होंने हर आंदोलन में उनका साथ दिया। मालीवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उनके घर में एक गुंडे से पिटाई करवाई। आवाज उठाने पर उन्हें धमकाया गया। उन पर एफआईआर वापस लेने का बहुत दबाव डाला गया। पार्टी ने उन्हें दो साल तक संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया। इसे उन्होंने बहुत शर्मनाक बताया। उन्होंने केजरीवाल को महिला-विरोधी भी कहा।

पंजाब केजरीवाल का निजी एटीएम

मालीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पंजाब को रिमोट से नियंत्रित कर रही है। इससे पंजाब उनका निजी एटीएम बन गया है। पंजाब में रेत खनन और नशीली पदार्थों का इस्तेमाल चरम पर है। जो नेता आवाज उठाते हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है। केजरीवाल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं।

कभी फटी पैंट पहनते थे केजरीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। जब उन्होंने अपना आंदोलन शुरू किया था, तो वह फटी हुई पैंट पहनते थे, दो रुपये का पेन इस्तेमाल करते थे और एक बिल्कुल खस्ताहाल कार में घूमते थे। हम सब उनसे प्रेरित थे, यह सोचकर कि यह आदमी देश में बदलाव लाएगा। आंदोलन के दौरान उन्होंने पूरे देश को इतने बड़े-बड़े, मीठे सपने दिखाए, और देश उनसे प्रभावित हुआ। लेकिन उन्होंने किया क्या? सत्ता में आते ही, उन्होंने सौ करोड़ का घर बनवा लिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

मालीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलवाद का खात्मा शामिल है। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश करने जैसे फैसलों की भी सराहना की। मालीवाल ने दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

केजरीवाल के साथ कोई काम नहीं करना चाहता

भाजपा में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि स्वाति मालीवाल किसी से नहीं डरतीं है। देश की कोई भी एजेंसी मुझे डरा नहीं सकती। अब तक कोई भी अच्छा इंसान अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं रहा है। वह किसी पर आरोप कैसे लगा सकते हैं, जब वह खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं? पार्टी की इस हालत के लिए पार्टी के बाहर का कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। कोई भी अरविंद केजरीवाल के साथ काम नहीं करना चाहता है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को 'शीश महल 2' बताया। इतना ही नहीं वर्मा ने केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत तक बता दिया। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान 'शीश महल' बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन 'शीश महल' का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने 'रहमान डकैत' को हराया, तो वह पंजाब चले गए। पंजाब में भी बनवा लिया शीश महल वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और 'शीश महल' बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं। आप का नाम आलीशान आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर 'आलीशान आदमी पार्टी' करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए 'शीश महल' में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे 'शीश महल' बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया। आतिशी और संजय सिंह का पलटवार प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे।आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें छापी हैं, वे पूरी तरह से नकली, झूठी और बेबुनियाद हैं। इसीलिए, प्रवेश वर्मा या कोई भी टीवी चैनल जो अपने चैनल पर ऐसी नकली तस्वीरें छापता है और केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश करता है, मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। संजय सिंह ने कहा कि एलजी का घर जनता के लिए खोल दो। सीएम रेखा गुप्ता का घर जनता के लिए खोल दो। प्रवेश वर्मा का घर जनता के लिए खोल दो और अरविंद केजरीवाल का घर जनता के लिए खोल दो। जनता खुद जाकर देखे और फैसला करे कि किसका घर इतना आलीशान बन गया है।