नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी में भूमिहीन कैंप में अवैध निर्माण पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब 1200 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया है। कार्रवाई से पहले भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए थे।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भूमिहीन कैंप इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आतिशी ने कहा कि 3 दिन पहले रेखा गुप्ता ने कहा था कि किसी भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन आज पूरे भूमिहीन कैंप को खाली कर दिया गया है। क्या बीजेपी चाहती है कि गरीब दिल्ली से भाग जाएं? क्या बीजेपी चाहती है कि इन झुग्गियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोग जो काम की तलाश में दिल्ली आते हैं, वो यूपी बिहार वापस चले जाएं?
👉 यह भी पढ़ें:
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
आतिशी ने आगे कहा कि भूमिहीन कैंप के निवासी यहां 20-40 साल से रह रहे हैं। चुनाव के समय कहते हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे और चुनाव जीतने के बाद बुलडोजर चलाते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया। उन्होंने एक्स पर बुलडोजर एक्शन की विडियो पोस्ट कर लिखा कि सुबह–सुबह 5 बजे से भूमिहीन कैंप में बीजेपी का बुलडोजर चलना शुरू हो गया। रेखा गुप्ता जी आपने तो 3 दिन पहले था कि एक भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा। तो फिर भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर क्यों चल रहा है?



