दिल्ली में आप को बड़ा झटका, मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया इस्तीफा, यमुना की सफाई सहित कई मुद्दे उठाए

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में आप को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी के भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस्तीफे में यमुना की सफाई और शीशमहल निर्माण का जिक्र भी किया है।

कैलाश गहलोत फिलहाल दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री भी हैं। उन्होंने मंत्री पद के साथ-साथ आप की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आप में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है। पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को शीशमहल करार देते हुए कई अन्य कई आरोप लगाए हैं। गहलोत ने लिका कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था, लेकिन सफाई नहीं हुई। गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में गंवाती है, इससे दिल्ली की वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।

भाजपा में जाने की अटकलें

कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें चले लगी हैं। बताया जाता है कि कैलाश गहलोत के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। इस कारण उनके पास भाजपा में जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। कैलाश गहलोत एलजी वीके सक्सेना के पसंद भी बताए जाते हैं। आपको याद होगा जब केजरीवाल जेल में थे और आतिशी को 15 अगस्त पर झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था, तब एलजी ने कैलाश गहलोत के नाम पर सहमति दी थी। गहलोत के बारे में यह भी कहा जाता है कि वे भाजपा के खिलाफ कभी खुलकर नहीं आए। आप नेता यह खुलेआम आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा के दबाव में गहलोत ने यह कदम उठाया है।

संजय सिंह ने कहा-भाजपा के दबाव में इस्तीफा

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की गंदी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है। गहलोत के ऊपर ईडी-सीबीआई का छापा डलवाकर दबाव बनाया गया और अब जो स्क्रिप्ट बीजेपी की तरफ से उन्हें दी गई है, वह उसी हिसाब से बोल रहे हैं। दिल्ली चुनाव से पहले मोदी वॉशिंग मशीन सक्रिय हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। एसआरएच ने 243 रनों का टारगेट दिया, जवाब में डीसी निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन  ही बना पाई। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए बुरी तरह हारी डीसी अपने होम ग्राउंड पर टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने धमाका शुरू किया। 8 ओवर तक सनराइजर्स का एक भी विकेट नहीं गिरा और उन्हें पहला झटका 97 के स्कोर पर लगा, जब ट्रैविस हेड 26 गेंद में 37 रन बना अक्षर पटेल की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर के खत्म होने तक सनराइजर्स ने अच्छे रन रेट के साथ 104 रन बना दिए। पहला विकेट लेने के बाद भी एसआरएच का खेल धुआंधार चलता रहा। अभिषेक शर्मा और कप्तान इशान किशन के व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण खेल में एसआरएच को मजबूत पकड़ मिली। अभिषेक का कैच नीतीश राणा ने 86 रन पर छोड़ा। 14वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा के मात्र 47 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया। ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी ओवर में दुर्भाग्य से इशान किशन को नीतीश राणा ने रन आउट कर दिया। 17 ओवर के खत्म होते तक एसआरएच ने 200 का आंकड़ा पार कर दिया। डीसी की तरफ से गेंदबाजों का कोई योगदान नहीं रहा। सब ने भर-भर के रन दिए और एक विकेट बस अक्षर पटेल ने लिया। एसआरएच ने मात्र 2 विकेट गंवा के 242 का विराट स्कोर खड़ा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए। आखिरी ओवर में 18 रन निकालने वाले हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन बनाए। डीसी से राणा ने बनाया सबसे ज्यादा रन एसआरएच के विशाल स्कोर को चेज़ करने के लिए डीसी ने शुरुआत की और अच्छे रन रेट से खेलने का लक्ष्य रखा। तीसरे ओवर में  डीसी को बड़ा झटका लगा और उनके शानदार बल्लेबाज निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और नितीश राणा ने अच्छी साझेदारी की और अच्छे रन भी जोड़े, लेकिन  साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को कैच दे बैठे। 107 पर 2 विकेट स्कोर बोर्ड पर दिखा रहा था तभी आया 11वां ओवर ईशान मलिंगा का जिन्होंने डीसी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। पहले बॉल में नीतीश राणा का विकेट चला गया, जिन्होंने 57 रन बनाए और दूसरी बॉल पर राणा की जगह ऐ डेविड मिलर भी आउट हो गए। ईशान मलिंगा हैट्रिक से चूक गए,  लेकिन डीसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जब 25 गेंद पार 77 रन चाहिए थे तब डीसी का पांचवा विकेट गिरा। बाउंड्री लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बना के कैच आउट हो गए। जैसे-जैसे गेंद और रन के बीच की दूरी बढ़ती गई, डीसी का जीतना नामुमकिन हो गया। एसआरएच ने डीसी को इस रोमांचक मैच में 47 रनों से हराया।