अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका; सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया फैसला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है.सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में इस बारे में फैसला सुनाया जा सकता है.सुप्रीम कोर्ट दिल्ली की रद्द हो चुकी शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है.
कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने को लेकर ईडी से सवाल पूछा. हालांकि ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हो रहे तुषार मेहता ने इसका विरोध किया.मेहता ने कहा, “इससे आम लोगों में गलत संदेश जाएगा कि अदालत ख़ास तरह की तरजीह दे रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर इसलिए विचार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वो मुख्यमंत्री हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया



