राजस्थान की लगातार दूसरी हार, दिल्ली ने 20 रन से हराया, 

Date:

राजस्थान की लगातार दूसरी हार, दिल्ली ने 20 रन से हराया,

ईपीएल के 56 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से था। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 201 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उनके आउट होने पर विवाद हुआ।

डीसी बनाम आरआर हाइलाइट्स, आईपीएल 2024: संजू सैमसन के 86 रन व्यर्थ, दिल्ली  ने राजस्थान को 20 रन से हराया | क्रिकेट समाचार - द इंडियन एक्सप्रेस

यह राजस्थान की टीम की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें एक रन से हराया था। वहीं, दिल्ली की यह 12 मैचों में छठी जीत रही। उसके 12 अंक हैं। टीम छठे से पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान की टीम को प्लेऑफ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। उसके 16 अंक हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।