अरविंद केजरीवाल ने खाली किया सीएम आवास
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली कर दिया है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी के हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है.

ट्वीट में लिखा है, केजरीवाल जी ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास. अब जब तक जनता की अदालत में जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती तब तक मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जी.
दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले के आरोप में जेल से बाहर निकलने के दो दिन बाद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम पद छोड़ने की बात की थी.
उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में कहा था, मैं सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे.
👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
- आबकारी घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद जंतर-मंतर पर गरजे अरविन्द केजरीवाल- जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारा
- आप की रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इस तरह से तानाशाही करना सही नहीं


